back to top
Thursday, April 23, 2026
HomeदेहरादूनUttarakhand Breaking : राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास युवक की...

Uttarakhand Breaking : राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास युवक की गोली मारकर हत्या! 14 दिन में 5 मर्डर

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही हत्याओं ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। महज कुछ दिनों के भीतर कई सनसनीखेज हत्याकांड सामने आए हैं, जिससे शहरवासियों में भय का माहौल है। तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या के बाद अब राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास एक युवक की गोली से हत्या की खबर ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

जानकारी के अनुसार, सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकल रहे युवक विक्रम शर्मा पर अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सुनियोजित हत्या लग रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

यह घटना देहरादून में पिछले 14 दिनों के भीतर चौथी या इससे अधिक हत्या है। इससे पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट (पुलिस मुख्यालय से निकट) में 42 वर्षीय अर्जुन शर्मा (अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक) को दो स्कूटी सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी। वह टेनिस खेलकर लौट रहे थे। उनकी मौत दून अस्पताल में हो गई। पुलिस ने जांच में परिवारिक संपत्ति विवाद (करीब 40-42 करोड़ रुपये की संपत्ति) को मुख्य कारण बताया।

मृतक की पत्नी की शिकायत पर उनकी मां बीना शर्मा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दो शूटर राजीव राणा और पंकज राणा शामिल थे। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों शूटरों को घायल कर गिरफ्तार किया और हथियार बरामद किए। आरोप है कि मां और सहयोगियों ने 12 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई।

इससे पहले 2 फरवरी को मछली बाजार में एक 22 वर्षीय युवती की चाकू से गला काटकर हत्या की गई थी। विकासनगर और ऋषिकेश में भी हाल के दिनों में हत्याएं हुई हैं। हल्द्वानी में भी डबल मर्डर की घटना सामने आई, जहां एक युवक और युवती के शव पत्थर से कुचले हालत में मिले, जिससे पूरे प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता दिख रहा है।

कई मामलों में पीड़ितों या परिजनों ने पहले पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कथित लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। शहरवासी और व्यापारी अब सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस और प्रशासन पर दबाव है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो और शहर में कानून का राज स्थापित किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments