डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज, डोईवाला के छात्रवृत्ति संयोजक डॉ. देवेश चंद्र के निर्देशन में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए चयनित महाविद्यालय के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 20 छात्र-छात्राओं ने डॉ. संगीता सिदोला और डॉ. पुष्पा नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी कार्यक्रम में दिए गए लिंक के माध्यम से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रो संगीता बहुगुणा, डॉ सीताराम नैथानी, डॉ अनुराग भंडारी आदि रहे।

