back to top
Friday, September 18, 2026
Homeदेहरादून2 बजे से शुरू होगी चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया, हाई कोर्ट...

2 बजे से शुरू होगी चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद साफ हुई स्थिति

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने पंचायत चुनावों से संबंधित निर्वाचन प्रतीक आवंटन प्रक्रिया को लेकर बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। यह निर्णय नैनीताल उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका संख्या 503 (एम.बी.)/2025 – शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य में पारित आदेश के अनुपालन में लिया गया है।

आयोग के अनुसार, पहले 14 जुलाई को प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित थी, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश की स्पष्टता प्राप्त न होने तक इसे 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया था।

अब उच्च न्यायालय द्वारा 14 जुलाई 2025 को अंतिम सुनवाई के बाद आयोग को आवश्यक स्पष्टता प्राप्त हो गई है, जिसके बाद आयोग ने अधिसूचना (संशोधित) संख्या 1303/रा.नि.आ.अनु.-2/4324/2025, दिनांक 28 जून 2025 के तहत नई समय-सारणी जारी की है।

क्या है नया कार्यक्रम?

14 जुलाई 2025: दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी।

15 जुलाई 2025: प्रतीक आवंटन की शेष प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के हस्ताक्षरित आदेश में यह भी कहा गया है कि बाकी की सभी चुनावी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही सम्पन्न होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments