back to top
Saturday, September 19, 2026
Homeउत्तराखंडडूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत

डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत

  • निर्दलीय दीपांशु शोकीन ने उपाध्यक्ष पद पर दर्ज की शानदार जीत.

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष समेत चार प्रमुख पदों में से तीन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शोकीन ने बाजी मारी। चुनाव में एबीवीपी के यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छावड़ी ने सचिव और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास को 24,576 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई प्रत्याशी को 22,523 मत प्राप्त हुए। लेफ्ट के प्रत्याशी को 5,377 और एएसएपी को 1,388 वोट मिले। इस तरह डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद के नतीजे सबसे अधिक चर्चा में रहे। इस पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन ने 30,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। एबीवीपी प्रत्याशी को 16,910, एनएसयूआई को 4,313 और लेफ्ट को 2,383 वोट मिले।

सचिव पद पर भी एबीवीपी ने अपना कब्जा बरकरार रखा। एबीवीपी की रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई प्रत्याशी को 14,869, लेफ्ट को 8,734 और एएसएपी को 7,639 वोट मिले।

वहीं, संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे। उन्हें 16,615 वोट मिले। एससीएस प्रत्याशी को 15,778, एनएसयूआई को 15,206 और लेफ्ट को 5,837 वोट प्राप्त हुए।

40.46 फीसदी हुआ मतदान

डूसू चुनाव के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार कुल 40.46 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले वर्ष के 39.45 फीसदी मतदान की तुलना में 1.01 प्रतिशत अधिक रहा।

परिणाम के बाद कैंपस में जश्न

परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। छात्र नारे लगाते और जीत की खुशी में झूमते नजर आए।

जीत के बाद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित यश डबास ने कहा कि यह जीत राष्ट्रभक्ति और संगठन की सामूहिक शक्ति की जीत है। उन्होंने छात्रावासों और पीजी की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए हर कॉलेज, हॉस्टल और पीजी का सुरक्षा ऑडिट कराने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि अगली बार संगठन चारों सीटों पर जीत दर्ज करने का प्रयास करेगा।

इस प्रकार डूसू चुनाव 2026 में एबीवीपी ने चार में से तीन प्रमुख पद अपने नाम किए, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन के खाते में गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments