back to top
Saturday, September 19, 2026
Homeउत्तराखंडIIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS...

IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि

  • दो दिवसीय समारोह में 2701 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी उपाधियां, पहले दिन 1277 स्नातक विद्यार्थियों का दीक्षांत

रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की में शनिवार से दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ। संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित समारोह के पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे।

समारोह की अध्यक्षता भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और IIT रुड़की के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष अधिवक्ता हरीश साल्वे ने की। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर केके पंत, उपनिदेशक प्रोफेसर प्रवीण कुमार, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर एनके नवानी, सीनेट सदस्य, विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

दीक्षांत समारोह के पहले दिन स्नातक स्तर के 1277 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। वहीं दूसरे दिन स्नातकोत्तर और पीएचडी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। दो दिनों में कुल 2701 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

दूसरे दिन हर्षवर्धन चितले होंगे मुख्य अतिथि

दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं ऑयलमैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

IIT रुड़की के इस दीक्षांत समारोह में देश की सुरक्षा, तकनीक, उद्योग और शिक्षा जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्वों की मौजूदगी विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments