back to top
Thursday, October 8, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, अगले दो दिन बारिश और तेज...

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, अगले दो दिन बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

देहरादून। मौसम विभाग का तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान बुधवार को सटीक साबित हुआ। देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम बदला और तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचनाएं भी सामने आईं।

मौसम विभाग ने अब अगले दो दिनों के लिए भी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आठ अक्टूबर को नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, नौ अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। राज्य के पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों और पेड़ों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments