back to top
Thursday, October 8, 2026
Homeउत्तराखंडआश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के दावे पर भड़के...

आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के दावे पर भड़के विराट कोहली, कहा-प्रेमानंद महाराज के प्रति आस्था और श्रद्धा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के दावे को उनकी टीम ने सिरे से खारिज कर दिया है। कोहली के प्रवक्ता ने बयान जारी कर इस दावे को झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों से परे बताया है।

दरअसल, राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की कथित रहस्यमयी मौत के बाद विराट कोहली को लेकर यह दावा सामने आया था। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज उर्फ दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया था कि कोहली को आश्रम आने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। उनका दावा था कि इससे आध्यात्मिक गुरु की लोकप्रियता बढ़ाने में मदद मिलती।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कोहली की टीम ने कहा कि फलाहारी महाराज द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत और तथ्यहीन हैं। टीम ने स्पष्ट किया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के प्रति आस्था और श्रद्धा के कारण उनसे मिलने जाते हैं। टीम ने मीडिया से भी अपील की कि ऐसे दावों को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जाए और जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग की जाए।

कई बार आश्रम जा चुके हैं कोहली-अनुष्का

विराट कोहली और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कई बार वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा चुके हैं। दोनों ने पहली बार जनवरी 2023 में आश्रम का दौरा किया था। इसके बाद भी उनकी आश्रम यात्राएं जारी रहीं। कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनके आश्रम जाने का सिलसिला जारी रहा। अब तक ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि विराट कोहली या अनुष्का शर्मा ने आश्रम जाने के लिए किसी तरह की राशि ली थी। कोहली की टीम ने भी इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments