back to top
Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand : कभी-कभी किस्मत के घाव ना वक्त भर पाता है, ना...

Uttarakhand : कभी-कभी किस्मत के घाव ना वक्त भर पाता है, ना हिम्मत…ये घटना आपको भी रुला देगी

देहरादून/हरिद्वार: कभी-कभी किस्मत ऐसा घाव देती है जो न वक्त भर पाता है, न हिम्मत. देहरादून जिले के लालतप्पड़ क्षेत्र से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। जिस घर में अभी मां की चिता की राख ठंडी भी नहीं हुई थी, उसी घर के सबसे बड़े बेटे को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान हरिद्वार निवासी राजू के रूप में हुई है। राजू ने मात्र पांच दिन पहले अपनी मां को मुखाग्नि दी थी। घर में तेरहवीं की तैयारियाँ चल रही थीं और परिवार पहले ही सदमे में डूबा हुआ था। लेकिन गरीबी और जिम्मेदारियों के बोझ ने राजू को आराम की मोहलत नहीं दी।

तेरहवीं के खर्च और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह अपने छोटे भाई संजू के साथ आज सुबह देहरादून के लालतप्पड़ के जंगलों में पत्ते तोड़ने निकल गया। यही उनकी रोज़ी-रोटी का जरिया था।

जंगल में काम शुरू ही किया था कि तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने राजू पर हमला बोल दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि राजू के पास बचने का कोई मौका नहीं था। संजू ने किसी तरह अपनी जान बचाई और हांफते हुए गांव लौटकर लोगों और वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राजू का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गुलदार के हमले में राजू की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एक के बाद एक गहरा घाव
राजू के परिवार पर पिछले कुछ सालों से लगातार दुखों का पहाड़ टूट रहा है। पहले पिता का एक हादसे में निधन हुआ, फिर छोटा भाई भी अचानक दुनिया छोड़ गया। पांच दिन पहले हार्ट अटैक से मां चल बसीं और अब परिवार के सबसे बड़े बेटे की दर्दनाक मौत ने सब कुछ तोड़ कर रख दिया।

राजू छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और माता-पिता के जाने के बाद वही परिवार की जिम्मेदारियों का भार संभाल रहा था। पड़ोसियों और परिजनों ने उसे जंगल जाने से मना भी किया था, लेकिन मजबूरी और घर की हालत उसे खींच ले गई।

गांव में पसरा मातम
इस घटना के बाद गांव में गम का माहौल है। हर कोई स्तब्ध है कि एक ही परिवार में इतनी त्रासदियाँ कैसे एक के बाद एक टूट पड़ीं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए और इलाके में गुलदारों के बढ़ते खतरे पर लगाम लगाई जाए।

क्या बोले अधिकारी?
देहरादून के डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया, ष्हमें जंगल से एक शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान राजू के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।ष्

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments