back to top
Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड कांग्रेस की अग्निपथ योजना खिलाफ जन जागरण यात्रा का दूसरा चरण...

उत्तराखंड कांग्रेस की अग्निपथ योजना खिलाफ जन जागरण यात्रा का दूसरा चरण शुरू

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग द्वारा अग्निपथ और अग्निवीर योजना के खिलाफ चलाई जा रही जन जागरण यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से हुई। कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा को संबोधित करते हुए करण माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना ने न केवल देश की सैन्य शक्ति को कमजोर किया है, बल्कि उत्तराखंड जैसे राज्य को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है, जहां युवाओं का प्रमुख रोजगार स्रोत सेना भर्ती रहा है। योजना लागू होने से युवाओं के देशसेवा के सपने टूट गए, सेना भर्ती के प्रति आकर्षण कम हुआ और इसके परिणामस्वरूप बेरोजगारी बढ़ी तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लगा। उन्होंने यात्रा दल को सफलता की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकारों पर सैनिकों और सेना की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर सेना के नाम पर वोट लेती है, वहीं अग्निपथ योजना से स्थायी भर्ती बंद कर चार साल की अग्निवीर भर्ती लागू करके सेना को कमजोर कर रही है। साथ ही, उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए उपनल कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद समान वेतन और नियमितीकरण नहीं दिया जा रहा। धस्माना ने अग्निपथ को देश की सैन्य शक्ति के लिए विनाशकारी बताया।

पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में गढ़वाल क्षेत्र में लोगों का भरपूर समर्थन मिला और जनता ने योजना के दुष्परिणामों पर सहमति जताई। दूसरे चरण की यात्रा का विवरण इस प्रकार है:

  • 20 दिसंबर: शाम को रामनगर पहुंचकर रात्रि विश्राम।
  • 21 दिसंबर: सुबह रामनगर में रैली, रात्रि विश्राम रानीखेत।
  • 22 दिसंबर: सुबह रानीखेत में रैली, रात्रि विश्राम अल्मोड़ा।
  • 23 दिसंबर: सुबह अल्मोड़ा में रैली, रात्रि विश्राम हल्द्वानी।
  • 24 दिसंबर: सुबह बिंदुखत्ता में रैली, दोपहर बाजपुर में रैली के बाद देहरादून वापसी।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, सुजाता पॉल, शिवांगी मिश्रा, पंकज क्षेत्री, आरपी ध्यानी, लेफ्टीनेंट सहदेव शर्मा, गोपाल सिंह गड़िया, बलबीर सिंह पंवार, राजपाल सिंह, महेश कुकरेती, लाल चंद शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments