back to top
Monday, May 4, 2026
Homeउत्तराखंडFISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत को कांस्य पदक, पहाड़ की बेटी...

FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत को कांस्य पदक, पहाड़ की बेटी मानसी नेगी ने दिलाई जीत

राइन-रूहर (जर्मनी) : विश्व मंच पर एक बार फिर उत्तराखंड की बेटी ने भारत का परचम लहराया है। FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में, जो कि 16 से 27 जुलाई तक जर्मनी के राइन-रूहर शहर में आयोजित हुआ, भारत की महिला वॉक रेस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि में प्रमुख योगदान दिया उत्तराखंड के चमोली जनपद की होनहार एथलीट मानसी नेगी ने।

मानसी नेगी, जो कि चमोली जिले के सुदूरवर्ती गांव मजोठी की रहने वाली हैं, सीमित संसाधनों और दुर्गम पहाड़ी जीवन की चुनौतियों को मात देकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक पहुँची हैं। आज वह न केवल चमोली की, बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।

मानसी की प्रमुख उपलब्धियाँ:

  • 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (गुवाहाटी):
  • 10,000 मीटर रेस वॉक (U-20) में 47:30.94 मिनट में स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड।
  • 82वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स (तमिलनाडु):
  • 20 किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक।
  • विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023 (चेंगदू, चीन):
  • भारत की महिला वॉक रेस टीम के साथ कांस्य पदक।
  • विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 (राइन-रूहर, जर्मनी):
  • महिला टीम इवेंट – 20 किमी वॉक रेस में भारत को दिलाया कांस्य पदक।

पर्वतों की बेटी, देश की शान

मजोठी जैसे छोटे गाँव से निकलकर वैश्विक पटल पर पहुंचना कोई आसान सफर नहीं था। कच्चे रास्तों, कठिन परिस्थितियों और संसाधनों की कमी के बावजूद मानसी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और संकल्प से यह सिद्ध कर दिया कि इच्छाशक्ति हो तो पहाड़ भी झुक जाते हैं।

देश की बेटियों के लिए प्रेरणा

मानसी नेगी की सफलता उन लाखों लड़कियों के लिए उम्मीद की किरण है जो सीमाओं के भीतर सपने देखती हैं। आज मानसी एक प्रतीक हैं—उस आत्मविश्वास का जो एक साधारण ग्रामीण लड़की को अंतरराष्ट्रीय स्टार बना सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments