back to top
Friday, February 13, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून:उत्तराखंड सरकार ने राज्य की ब्यूरोक्रेसी में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आईएएस (IAS), पीसीएस (PCS) और सचिवालय सेवा के कुल 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। लंबे समय से तबादलों की चर्चा चल रही थी, जिसके बाद बृहस्पतिवार देर शाम शासन ने आदेश जारी कर इन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया। इस सूची में सबसे ज्यादा ध्यान रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी प्रतीक जैन पर रहा है, जिन्हें हाल ही में इस पद पर तैनात किया गया था, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है। उनकी जगह 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रतीक जैन को अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू की अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रतीक जैन हाल के दिनों में एक धार्मिक विवाद से जुड़े मुद्दे पर चर्चा में रहे थे, जिसके बाद उनके तबादले को लेकर प्रशासनिक हलकों में बातें हो रही हैं।

PCS Officers Transfers in Uttarakhand

प्रमुख बदलाव

  • आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
  • 2016 बैच के आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग और निदेशक राजकीय मुद्रणालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  • 2016 बैच के नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद के साथ निदेशक सेवायोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • 2017 बैच के विनोद गिरि गोस्वामी को अपर सचिव आवास और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
PCS Officers Transfers in Uttarakhand

पीसीएस अधिकारियों में गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा के सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है, जबकि कविंद्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रबंध निदेशक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अब्ज प्रसाद वाजपेयी को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है, और कमलेश मेहता को टिहरी गढ़वाल के डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है।

नए रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा (2018 बैच) अपनी नवाचारी प्रशासनिक सोच और विकासोन्मुखी पहलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एचबीटीआई कानपुर से इंजीनियरिंग और आईआईटी कानपुर से जल संसाधन इंजीनियरिंग में एमटेक किया है। इससे पहले वे अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं तथा कोसी नदी परियोजना से भी जुड़े रहे, जहां उनके कार्यों की सराहना हुई।

PCS Officers Transfers in Uttarakhand

ट्रांसफर से जुड़ा आदेश (फोटो सोर्स- Uttarakhand Govt)

रुद्रप्रयाग के नए जिलाधिकारी बने 2018 बैच के IAS विशाल मिश्रा: उत्तराखंड कैडर के साल 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे प्रबंध निदेशक जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू परियोजना के पदों पर कार्यरत थे.

IAS Vishal Mishra

आईएएस विशाल मिश्रा (फोटो सोर्स- Information Department)

वहीं, प्रतीक जैन को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईएएस विशाल मिश्रा अपनी नवाचारी प्रशासनिक सोच और विकासोन्मुखी पहलों के लिए जाने जाते हैं.

उन्होंने एचबीटीआई कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और आईआईटी कानपुर से जल संसाधन इंजीनियरिंग में एमटेक किया. मिश्रा पूर्व में अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं. इसके साथ ही वे कोसी नदी परियोजना से भी जुड़े रहे हैं. जहां उनके कार्यों की सराहना हुई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments