back to top
Sunday, August 9, 2026
Homeउत्तराखंडखड़गे की रैली से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस और पुलिस आमने-सामने, SSP...

खड़गे की रैली से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस और पुलिस आमने-सामने, SSP कार्यालय में कांग्रेस का धरना

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित रैली से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रैली में शामिल होने आ रही बसों की जगह-जगह पुलिस चेकिंग कर रही है और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोका जा रहा है।

आरोपों के विरोध में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस रैली को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है और एसएसपी के निर्देश पर बसों को रोका जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए एसएसपी को लेकर भी गंभीर टिप्पणियां कीं। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद एसपी क्राइम जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि रैली में आने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया और रैली स्थल के लिए रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments