back to top
Saturday, October 17, 2026
Homeउत्तराखंडबीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी जेएस बिष्ट के निधन पर‌ शोक

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी जेएस बिष्ट के निधन पर‌ शोक

बीकेटीसी पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जेएस बिष्ट नही रहे बीकेटीसी सहित धार्मिक संगठनों ने IMG 20261016 WA0058शोक जताया।

गोपेश्वर/ देहरादून 16 अक्टूबर।श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जगत सिंह बिष्ट ( 89) के निधन पर शोक जताया। ज्योर्तिमठ के मूलनिवासी जगत सिंह बिष्ट के निधन पर बीकेटीसी सहित धार्मिक संगठनों ने दुख जताया है।उन्हे श्रद्धा सुमन व्यक्त किये। आज शुक्रवार उनका मियांवाला देहरादून स्थित आवास पर निधन हुआ।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री जगत सिंह बिष्ट वर्ष 2003-04 में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी रहे। साधारण कर्मचारी के रूप से मंदिर समिति में सेवारत रहते हुए वह बाद में उपमुख्य कार्याधिकारी तथा मुख्य कार्याधिकारी के पद तक पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किये।

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष तथा जाने-माने संपादक/ पत्रकार दिवंगत नंदकिशोर नौटियाल के कार्यकाल में बीकेटीसी में ऐतिहासिक निर्णय हुए पहली बार मंदिरों में सीसीटीवी लगाये गये तथा समिति की वेबसाइट भी बनी। मंदिर समिति के विश्राम गृहों के सुधारीकरण से लेकर श्री बदरीनाथ धाम के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित किया गया उस पर मुख्य कार्याधिकारी पद पर जेएस बिष्ट कार्यरत थे अपने सरल तथा मिलनसार स्वभाव से वह
काफी लोकप्रिय थे।

उनके निधन पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी पूर्व सदस्य दिनकर बाबुलकर, सवेरा पब्लिकेशन निदेशक राजीव नौटियाल संपादक भारत नौटियाल पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जेपी नंबूदरी, पूर्व‌ धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी,प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल,राजकुमार तिवारी मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल अवर अभियंता गिरीश रावत, कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, महासचिव भूपेंद्र रावत, उपाध्यक्ष डा. रविन्द्र भट्ट, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, संतोष तिवारी, विशाल पंवार भूपेंद्र राणा,अतुल डिमरी संजय भट्ट, दीपेंद्र रावत, राकेश झिंक्वाण,ऐकता कांडपाल मनोज रावत,योगंबर नेगी, राजेश नंबूदरी हरीश जोशी, भरत कुंवर सहित बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने शोक संवेदना जतायी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments