back to top
Friday, October 2, 2026
Homeउत्तराखंडट्रांसपोर्ट नगर में जेनरेटर रूम में मिले दो इंजीनियरों के शव, जांच...

ट्रांसपोर्ट नगर में जेनरेटर रूम में मिले दो इंजीनियरों के शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सिंधु सेंटर में एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जेनरेटर रूम में दो इंजीनियरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों इंजीनियर रात में तकनीकी खराबी की जांच करने जेनरेटर रूम में गए थे। बुधवार सुबह गार्ड ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार घटना 29 सितंबर की देर रात की है। सिंधु सेंटर स्थित ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत 29 वर्षीय रोहित सिंह निवासी हरिद्वार और 26 वर्षीय लवकुश पुत्र रामसागर निवासी फैजाबाद, उत्तर प्रदेश, इंटरनेट मेंटेनेंस का काम करते थे। बताया गया कि रात करीब 12:30 बजे कंपनी में तकनीकी समस्या आने के बाद दोनों निरीक्षण के लिए जेनरेटर रूम में गए थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित होने पर दोनों ने जेनरेटर चलाया और इसके बाद उसी कमरे में सो गए। बुधवार सुबह गार्ड के पहुंचने पर दोनों अचेत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जेनरेटर से निकली गैस से दम घुटने की आशंका

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी नरेश राठौर के अनुसार प्रथम दृष्टया दोनों की मौत जेनरेटर से निकलने वाली गैस के कारण दम घुटने से होने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments