back to top
Saturday, September 5, 2026
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा 2026: 15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा,...

चारधाम यात्रा 2026: 15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, 7 सितंबर से खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल

देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 15 सितंबर से दोबारा शुरू की जाएगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने निरीक्षण के बाद इसकी अनुमति दे दी है। यात्री 7 सितंबर सुबह 11 बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हेली टिकट बुक कर सकेंगे।

मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा का संचालन रोक दिया था। इस साल 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से हेली सेवा शुरू हुई थी। अब यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो रहा है, इसलिए सेवा फिर से बहाल की जा रही है।

आईआरसीटीसी ने जानकारी दी है कि 7 सितंबर सुबह 11 बजे से टिकट बुकिंग शुरू होगी। यात्री 15 से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक कर सकेंगे। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूकाडा) के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से यह सेवा संचालित की जाएगी। डीजीसीए ने 15 सितंबर से सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक करें और मौसम व सुरक्षा संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करें। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पूरी तैयारी में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments