back to top
Saturday, May 2, 2026
Homeउत्तराखंडगंगा का अचानक बड़ा जलस्तर, बीच में फंसे कांवड़ यात्री, बमुश्किल पुलिस...

गंगा का अचानक बड़ा जलस्तर, बीच में फंसे कांवड़ यात्री, बमुश्किल पुलिस और SDRF ने बचाया

देहरादूनः गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से 12 कांवड़ यात्री नदी में फंस गए। पहाड़ों में बरिश के चलते पिछले दो दिन से गंगा में बहुत कम जल छोड़ा जा रहा था। कांवड़ यात्री बड़ी धारा के बीच में घुसकर उछल कूद मचा रहे थे।

गंगा में सिल्ट बढ़ने से गुरुवार को सिंचाई विभाग ने गंगनहर में जल प्रवाह कम कर दिया था, जिसे शुक्रवार सुबह महाशिवरात्रि के दिन फिर बहाल कर दिया गया। जल बढ़ने से पहले गंगा में उतरे हुए कांवड़ तीर्थ यात्री हरकी पैड़ी के सामने गंगा में जल से घिर गए।

जल बढ़ता देख जान बचाने के लिए कांवड़ यात्री गंगा में बने एक पुल के पाए पर चढ़ गये और बचाने की अपील की। जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और शौकिया गोताखोरों के साथ मिलकर अभियान चलाया गया और सभी कांवड़ियों को गंगा से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments