back to top
Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ मार्ग पर भूस्‍खलन की चपेट में आने से चार तीर्थ यात्रियों...

केदारनाथ मार्ग पर भूस्‍खलन की चपेट में आने से चार तीर्थ यात्रियों की मौत, दो घायल

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का दल यात्री सोनप्रयाग से करीब आधा किमी आगे पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें चार तीर्थ यात्रियों की मृत्‍यु हो गई, जबकि दो अन्‍य घायल है। घायल यात्रियों को गुप्तकाशी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि सोनप्रयाग से कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है। इस क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिससे रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है।

एनडीआरएफ के प्रवक्ता के अनुसार मरने वालों में दो पुरुष व दो महिलाएं हैं। दो घायलों को रेस्क्यू किया गया है। मनकुटिया के पास सोमवार रात ये हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments