हल्द्वानी: नैनीताल जिले की पुलिसिंग को और अधिक प्रभावशाली व जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रह्लाद नारायण मीणा ने 15 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक शामिल हैं। लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात अधिकारियों को हटाकर नई जगहों पर नियुक्त किया गया है।
एसएसपी मीणा ने बताया कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यस्थलों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादलों की पूरी सूची इस प्रकार है:
-
निरीक्षक ललिता पांडेय — पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू नियुक्त।
-
निरीक्षक विपिन चंद्र पांडेय — पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल/CCCTNS बनाए गए।
-
उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट — थानाध्यक्ष काठगोदाम से हटाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक, लालकुआं कोतवाली में तैनात।
-
उप निरीक्षक पंकज जोशी — थानाध्यक्ष कालाढूंगी से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष काठगोदाम बने।
-
उप निरीक्षक विजय मेहता — थानाध्यक्ष मुखानी से हटाकर थानाध्यक्ष कालाढूंगी बनाए गए।
-
उप निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी — प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष मुखानी।
-
उप निरीक्षक गौरव जोशी — थाना हल्द्वानी से स्थानांतरित होकर प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव।
-
उप निरीक्षक जगदीप नेगी — प्रभारी चौकी टीपीनगर से हटाकर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर बनाए गए।
-
उप निरीक्षक मनोज कुमार — प्रभारी चौकी खेड़ा से हटाकर प्रभारी चौकी टीपीनगर।
-
उप निरीक्षक रजत सिंह कसाना — सम्मन सेल/CCCTNS से स्थानांतरित होकर प्रभारी चौकी खेड़ा।
-
उप निरीक्षक महेन्द्रराज सिंह — पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर प्रभारी चौकी कुंवरपुर बनाए गए।
-
उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा — पुलिस लाइन से हटाकर थाना तल्लीताल में तैनाती।
-
अपर उप निरीक्षक नवीन चंद्र सौराड़ी — पुलिस लाइन से थाना बेतालघाट में नियुक्त।
-
अपर उप निरीक्षक उदय सिंह राणा — पुलिस लाइन से हटाकर थाना तल्लीताल।
-
अपर उप निरीक्षक विजय कुमार — पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर चौकी कैंचीधाम भेजे गए।