back to top
Monday, March 16, 2026
Homeदेहरादूनचारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 12 दिन में 5.5 लाख...

चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 12 दिन में 5.5 लाख से ज़्यादा ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा एक बार फिर आस्था के चरम पर है। मौसम की तमाम चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में उमड़ रही है। पर्यटन विभाग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अप्रैल से 11 मई तक साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। इस बीच पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर चुका है।

केदारनाथ धाम सबसे आगे है, जहां अब तक 2.27 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और प्रतिदिन औसतन 19 से 20 हज़ार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ धाम में अब तक 1.17 लाख, यमुनोत्री में 1.13 लाख और गंगोत्री धाम में 94,251 श्रद्धालुओं ने अब तक दर्शन किए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु चारों धामों के दर्शनों के लिए आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments