back to top
Saturday, February 14, 2026
Homeदेशभीषण हादसा : कार-ट्रेलर की टक्कर में एमपी के पांच लोगों की...

भीषण हादसा : कार-ट्रेलर की टक्कर में एमपी के पांच लोगों की मौत

जयपुर के चाकसू क्षेत्र में शनिवार तड़के कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे टिगरिया मोड़ के पास हुआ, जब जयपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार के ड्राइवर को झपकी आ गई और गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रेशमा श्रीवास्तव (अखिलेश श्रीवास्तव की पत्नी), पीयूष राय (राजेश राय के पुत्र), राहुल रजक (बबलू रजक के पुत्र), ड्राइवर अनुराग के रूप में हुई है। पांचवें मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। सभी मृतक जबलपुर के रहने वाले थे।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस, एक्सीडेंट रिस्पॉन्स टीम और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात बहाल किया गया। सभी शवों को चाकसू सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments