back to top
Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडहरकी पैड़ी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गंगा में लगाई...

हरकी पैड़ी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज हरिद्वार दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया। यह उनका मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला हरिद्वार दौरा था। गंगा सभा द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके को बेहद आध्यात्मिक और महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर वह इस पुण्य भूमि पर मां गंगा के चरणों में नमन करने आई हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा, “आज का मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत विशेष है। मैंने मां गंगा से प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और दिल्ली उसमें अग्रणी स्थान बनाए।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह मां गंगा का आशीर्वाद लेकर अब मां यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान को तेज़ करेंगी और दिल्ली के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

इस दौरान वे वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुईं, जहां साध्वी ऋतंभरा सहित कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने इसे संस्कार और सेवा का संगम बताते हुए हरिद्वार को प्रेरणा का केंद्र बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments