back to top
Sunday, April 13, 2025
Homeउत्तराखंडकिशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में नंदानगर बाजार बंद, स्थानीय लोगों ने...

किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में नंदानगर बाजार बंद, स्थानीय लोगों ने मुस्लिमों की दुकान में की तोड़फोड़

गोपेश्वर: नंदानगर में किशोरी से छेड़खानी के विरोध में स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर आरोपित सैलून संचालक सहित अन्य दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंका है। मौके पर तनाव के बाद पुलिस अधीक्षक सहित भारी फोर्स मौके पर हैं।

बता दें कि घाट निवासी किशोरी के साथ 26 अगस्त को नंदानगर में सैलून की दुकान चलाने वाले युवक ने छेड़खानी की थी। इसकी जानकारी किशोरी ने उसी दिन मां को बताई थी, लेकिन मां ने यह जानकारी किशोरी के पिता से छिपाकर रखी थी।

शनिवार को किशोरी की मां ने यह जानकारी दी तो फिर इस मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर रात में सैलून संचालक दुकान बंदकर भाग गया। इसकी भनक सुबह जैसे ही स्थानीय व्यापारियों को मिली तो उन्होंने नंदानगर बाजार बंद का ऐलान कर दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।

बाजार बंद होने के बाद जुलूस निकालकर विरोध व्यक्त किया गया। इस दौरान नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंका गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले के बारे में जानकारी ली और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments