चकराता। राष्ट्रीय राजमार्ग-707A के मसूरी-चकराता-त्यूणी मार्ग पर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। चकराता के चिलमिरी के पास हाल ही में किए गए पेंचवर्क का डामर महज दो दिन में ही उखड़ने लगा है। सड़क पर रोड़ी और बजरी बिखरी होने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने विभाग से पेंचवर्क की गुणवत्ता की जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की दोबारा मरम्मत कराने की मांग की है।
वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला खंड के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया कि मरम्मत कार्य संबंधित कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है। जहां भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर करने के लिए कंपनी को निर्देशित किया जाएगा

