back to top
Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडकेदारघाटी में रेस्क्यू के लिए चिनूक और एमआइ ने भरी उड़ान, अब...

केदारघाटी में रेस्क्यू के लिए चिनूक और एमआइ ने भरी उड़ान, अब सेना चला रही सर्च अभियान

देहरादून: केदारघाटी में आई आपदा के बाद से केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग पर पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने का काम सोमवार को भी जारी रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निकट परिवेक्षण में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एव सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है। सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआइ-17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआइ चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है, जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतारेगा।

सुबह तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआइ, चिनूक व छोटे हेलीकाप्टर की मदद से सुरक्षित एयरलिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं। रविवार देर शाम तक स्निफर डाग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है, जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल व मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments